बदहाल इकोनॉमी वाले कंगाल मुल्क के 2 शहरों में तहखाने से अरबों की करंसी बरामद, मीडिया हाउस के मालिक की बिल्डिंग

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2023

संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के वाणिज्यिक बैंकिंग सर्कल ने एक सफल छापेमारी की है, जिसमें शमसाबाद में एक निर्माणाधीन आवासीय संपत्ति पर अरबों रुपये की भारी मात्रा में विदेशी और स्थानीय मुद्रा का खुलासा हुआ। यह छापेमारी एक्सचेंज कंपनियों के हुंडी और हवाला कारोबार के खिलाफ देशव्यापी अभियान का हिस्सा है। इस ऑपरेशन के बाद अवैध व्यापारिक गतिविधियों के संबंध में सावधानीपूर्वक साक्ष्य संग्रह किया गया। इसके बाद रावलपिंडी में एक घर को निशाना बनाकर छापेमारी की गई, जिसमें 13 कम्प्यूटरीकृत लोहे के लॉकर जब्त किए गए, जिनमें बड़ी मात्रा में विदेशी और स्थानीय मुद्रा नकदी थी। इन अभियानों के सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़ें: यूं ही नहीं मिली पाकिस्‍तान को IMF से 'भीख', यूक्रेन के लिए हथियार को लेकर अमेरिका से करनी पड़ी सीक्रेट डील

प्लाजा मालिक ने इस बात पर जोर दिया कि अधिकारी पैसा मौके पर ही छोड़ दें, जबकि एफआईए टीम ने कहा कि बरामद पैसा जब्त कर लिया जाएगा। एफआईए ने सहायता के लिए पुलिस को बुलाया। एजेंसी ने कहा, प्रारंभिक रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।  जब प्लाजा के मालिक शेख इफ्तिखार आदिल से संपर्क किया गया और पैसे की जब्ती के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि परिसर में कोई बैंक संचालित नहीं हो रहा था, ऐसी सूचना मिली थी।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में Green Energy की नई क्रांति, CM Dhami की MSSY Scheme से 3500 युवाओं को मिला Jobs

Monsoon Driving Tips: बारिश में फॉग हटाने का सही तरीका, हर ड्राइवर को पता होनी चाहिए ये ट्रिक

DGFT का बड़ा फैसला: अब Exporters के लिए EODC पाना हुआ आसान, Physical Challan की जरूरत खत्म

Red Fort पर पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम, जानिए क्यों 80वां Independence Day युवाओं और Innovation के नाम होगा