चालू वित्त वर्ष में अबतक छोटी कंपनियों के शेयरों ने दिया ‘बड़ा’ रिटर्न

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2021

नयी दिल्ली। छोटे कंपनियों के शेयरों ने चालू वित्त वर्ष में अब तक निवेशकों को अधिक प्रतिफल या रिटर्न दिया है। इन कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन बड़ी कंपनियों की तुलना में बेहतर रहा है। चालू वित्त वर्ष में अब तक बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स (छोटी कंपनियों के शेयर का सूचकांक) 7,333.47 अंक यानी 35.51 प्रतिशत उछल चुका है, जबकि मिडकैप (मझोली कंपनियों के शेयर का सूचकांक) 5,096.41 अंक यानी 25.25 प्रतिशत चढ़ा है। इसकी तुलना में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 9,797.78 अंक यानी 19.78 प्रतिशत चढ़ा है। ट्रेडिंगो के संस्थापक पार्थ न्यति ने कहा, हम एक संरचनात्मक तेजड़िया बाजार में हैं जहां मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन बेहतर होता है और हम देख रहे हैं कि ऐसा ही हो रहा है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा