सात अगस्त तक बढ़ाया गया संसद का वर्तमान सत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2019

नयी दिल्ली। सरकार ने संसद के वर्तमान सत्र को सात अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय किया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सत्र बढ़ाने के सरकार के निर्णय के बारे में सदन को जानकारी दी। लोकसभा में तीन तलाक विरोधी विधेयक पारित होने के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अभी 17 विधेयक लंबित हैं, इसलिए हम चाहते हैं कि सत्र सात अगस्त तक बढ़ाया जाए। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सत्र सात अगस्त, 2019 तक के लिए बढ़ाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: RTI कानून में बदलाव कितना जरूरी, परिवर्तन से सरकार की जवाबदारी होगी कम?

उन्होंने कहा था कि विपक्षी दल हमेशा चाहते थे कि संसद की बैठक वर्ष में 100 दिन होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ अब हम यह करने जा रहे हैं।’’ यह सत्र 17 जून से शुरू हुआ था और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसे 26 जुलाई तक चलना था। 

प्रमुख खबरें

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब