घर की खिड़कियों के लिए कैसे चुनें सही Curtains, दिशा और फैब्रिक का रखें ध्यान

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 20, 2026

घर को सुंदर को बनाने के लिए सही पर्दे चुनना जरुरी है, हालांकि अधिकतर लोग फैब्रिक और दिशा का तालमेल समझना काफी जरुरी है। इंटीरियर एक्सपर्ट के अनुसार, उत्तर या पूर्व दिशा की खिड़कियों से आने वाली हल्की रोशनी के लिए 'शीयर कर्टेंस' और कॉटन-लिनेन का कॉम्बिनेशन बेस्ट होता है।

उत्तर या पूर्व दिशा की खिड़कियां

यदि आपके कमरे की खिड़की उत्तर या पूर्व दिशा में हैं और वह काफी बड़ी है, तो वहां शीयर पर्दें का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दिशाओं से सुबह की लाइट और सुकून वाली रोशनी आएगी। शीयर पर्दे हल्के और ट्रांसपेरेंट होते हैं, जो घर के अंदर भरपूर प्राकृतिक रोशनी आएगी। रुम को ब्राइट व हवादार बना सकते हैं।

प्राइवेसी और रोशनी दोनों के लिए सही पर्दे

अगर आपके कमरे में उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ खिड़की से रोशनी के साथ-साथ ही प्राइवेसी चाहिए, तो आप सिंगल ट्रैक की जगह 'डबल ट्रैक कर्टेन' को चूज कर सकते हैं। इसमें एक ट्रैक पर ट्रांसपेरेंट शीयर कर्टेन रहता है और दूसरे ट्रैक पर थिक कॉटन या लिनेन का पर्दा लगाया जाता है। दिन के समय शीयर पर्दा लगाकर रोशनी आने दें। रात के समय कॉटन/लिनेन का पर्दा बंद करके प्राइवेसी बना सकते हैं।

दक्षिण या पश्चिम दिशा के लिए ब्लैकआउट पर्दे इस्तेमाल करें

वहीं, घर की दक्षिण और पश्चिम दिशा की खिड़कियों से दोपहर के समय बहुत तेज और सीधी धूप आती है, जो कमरे को बेहद गर्म कर देते हैं। इस तरह की जगह और बड़ी खिड़कियों के लिए 'ब्लैकआउट कर्टेंस' ही सबसे बेहतरीन ऑप्शन हैं। ये पर्दे तेज धूप और हानिकारक UV किरणों को 100% तक रोक सकते हैं और कमरे को ठंडा रखने में भी मदद करेगी।

ड्रॉइंग रूम और होम थिएटर के लिए वेलवेट पर्दे लगाएं

यदि आप अपने फॉर्मल ड्रॉइंग रुम या लक्जरी होम थिएटर को रॉयल लुक देने के लिए आप घर में वेलवेट कर्टेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। वेलवेट फैब्रिक बेहद भारी, सॉफ्ट और प्रीमियम दिखता है जो कमरे के इंटीरियर को लक्जरी टच प्रदान करता है। इसके साथ ही होम थिएटर में साउंड एब्जॉर्प्शन के लिए भी वेलवेट पर्दे काफी प्रभावशाली नजर आएंगे।

फैब्रिक मेंटेनेंस और सफाई का ध्यान रखें

अगर आपके घर में महंगे-महंगे पर्दे लगे हुए है, तो आपको उनका मेंटेनेंस का ध्यान बहुत जरुरी है। शीयर, कॉटन और लिनेन के पर्दे को घर पर आप आसानी से वॉश कर सकते हैं। वहीं, वेलवेट और भारी ब्लैकआउट पर्दों की सफाई के लिए ड्राई क्लीनिंग की जरुरत होती है। खासकर अपने बजट, कमरे के प्रयोग और रखरखाव की सुविधा को ध्यान में रखकर ही पर्दे के कपड़े और स्टाइल का अंतिम फैसला जरुर करें।

प्रमुख खबरें

Asian Para Games में Himanshu Nandal और निरंजन मुकुंदन ने जीते कांस्य पदक

यमन के Shabwa में Houthi मिसाइल हमले में 73 की मौत, 200 से अधिक रंगरूट घायल

भारत रिफाइनिंग महाशक्ति, US प्रतिनिधिमंडल करेगा Reliance से बात: Marco Rubio

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल? Marco Rubio ने दिया बड़ा अपडेट