42 साल की उम्र में कर्वी फीगर, बोल्डनेस की बहार.... Priyanka Chopra ने पति Nick Jonas को खुले आसमान के नीचे सरेआम किया प्यार!

By रेनू तिवारी | Sep 14, 2024

कौन यकीन करेगा की प्रियंका चोपड़ा 42 साल की है। जैसे-जैसे पीसी की उम्र बढ़ रही है उनकी खूबसूरती और बढ़ती जा रही है। उन्होंने अपना काफी अच्छे से ख्याल रखा और आज वह किसी भी हॉलीवुड 'न्यू स्टार' को कांटे की टक्कर दे सकती हैं। वैसे प्रियंका चोपड़ा खुद में एक बहुत बड़ा नाम है उन्हें किसी को टक्कर देने की जरूरत नहीं हैं। यह तो हमने उनकी खूबसूरती को बयां करते हुए थोड़ी अतिशयोक्ति कर दी।

वैसे इस न्यूज में हम आपको बता रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है जो काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। तस्वीरें कोई ऑफिशियल टाइप फोटोशूट नहीं है मोबाइल से खींची गयी कुछ नॉर्मल तस्वीरें हैं जो फैंस को प्रियंका चोपड़ा की लाइफ से कनेक्ट कर रही हैं। तस्वीरों से प्रियंका चोपड़ा की निजी जिंदगी की झलक मिलती हैं।

रामलीला एक्ट्रेस को तस्वीरों में अपने पति और बच्चों के साथ वेकेशन का आनंद उठाते हुए देखा जा सकता है। चोपड़ा एक स्किमी बिकनी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसमें उनके परफेक्ट कर्व्स दिख रहे हैं। इसी कैरोसेल पोस्ट में, अभिनेत्री ने बेटी मालती की तस्वीरें और वीडियो भी शामिल किए, जो अपनी छुट्टियों के हर पल का आनंद लेती दिख रही हैं। इंस्टाग्राम पर, बाजीराव मस्तानी स्टार ने तस्वीरों को कैप्शन दिया, "एक किताब के लिए निश्चित रूप से... मेरे जीवन के प्यार के साथ एकदम सही विराम। अब... तैयार हो जाओ!" प्रियंका के पति निक जोनास ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिल वाली इमोजी बनाई।

इस बीच, प्रियंका चोपड़ा अगली बार फिल्म द ब्लफ़ में दिखाई देंगी। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में 'द ब्लफ़' की शूटिंग पूरी की है। अभिनेत्री को आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी, लव अगेन में देखा गया था। वह हेड्स ऑफ़ स्टेट में भी नज़र आएंगी, जिसमें इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी हैं।

यहां देखे प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरत तस्वीरें... 

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट