उत्तर प्रदेश में “अपराधियों की हिरासत” बनाम “अपराध की हिफाज़त” बड़ा मुद्दा: नकवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में“अपराधियों की हिरासत” बनाम “अपराध की हिफाज़त” जनता के लिए बड़ा मुद्दा है।

इसे भी पढ़ें: CM शिवराज ने दिव्यांग की व्हील चेयर को लगाया धक्का, लगवाई उसे वैक्सीन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की चोट गुंडों को लग रही है, लेकिन चीख उनके सियासी संरक्षकों की निकल रही है।’’ नकवी ने यह दावा भी किया‘‘सपा-बसपा-कांग्रेस, उत्तर प्रदेश में “बिना जमीन के जमींदारी” और “बिना जन समर्थन के जागीरदारी” के लिए जद्दोजहद कर रही हैं।’’ नकवी रामपुर के धमौरा में टीकाकरण केंद्र पर सेवा दिवस में शामिल हुए। उन्होंने लोगों से कोरोना टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया

ISRO के साथ साझेदारी असाधारण, विज्ञान अभियानों में क्षमता विकास सराहनीय: NASA

KM Shaji ने Range Rover विवाद पर दी सफाई, अनुमति लेकर दोस्त की गाड़ी इस्तेमाल करने का दावा

Asian Games 2026: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत ने जीता रजत पदक