एंटीलिया मामले में दो आरोपियों की हिरासत एक जुलाई तक बढ़ाई गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2021

मुंबई। मुंबई की एक विशेष अदालत ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ के पास एक लावारिस गाड़ी में विस्फोटक मिलने तथा कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी सुनील माने को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, वहीं संतोष शेलार तथा आनंद जाधव की एनआईए की हिरासत को एक जुलाई तक बढ़ा दिया। माने को अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था, वहीं शेलार और जाधव को 11 जून को गिरफ्तार किया गया था। जब माने पहले न्यायिक हिरासत में थे तो मामले में जांच कर रही राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हाल ही में गिरफ्तार आरोपियों से उनका सामना कराने के लिए दोबारा हिरासत की मांग की थी जिसकी अनुमति दे दी गयी। इसकी अवधि शुक्रवार को समाप्त हो रही है और उन्हें तथा शेलार एवं जाधव को न्यायाधीश पी आर सितरे के समक्ष पेश किया गया।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू