तकनीकी गड़बड़ी से जोमैटो, स्विगी के ग्राहक हुए परेशान, सोशल मीडिया पर लगा शिकायतों का अंबार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2022

नयी दिल्ली| ऑनलाइन ऑर्डर लेकर भोजन पहुंचाने वाले मंच जोमैटो और स्विगी बुधवार दोपहर करीब 20 मिनट तक बंद रहे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ग्राहकों की शिकायतों का अंबार लग गया।

इस संबंध में अमेजन वेब सर्विसेज से फिलहाल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी, और उन्हें भेज एक ईमेल का खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया।

जोमैटो के सपोर्ट पेज जोमैटो केयर ने ट्विटर पर एक उपयोगकर्ता की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘नमस्ते, हम एक अस्थायी खराबी का सामना कर रहे हैं। कृपया भरोसा रखिए कि हमारी टीम इस पर काम कर रही है और हम जल्द ही सेवा बहाल कर देंगे।’’

संपर्क करने पर स्विगी ने कोई टिप्पणी नहीं दी। इस बीच, सोशल मीडिया पर कुछ ग्राहकों ने अपने पैसे वापस मांगे और जोमैटो द्वारा 10 मिनट के भीतर ऑर्डर पहुंचने की घोषणा का मजाक उड़ाया।

प्रमुख खबरें

Indian Rupee vs. US Dollar | डॉलर के मुकाबले रुपये में 15 पैसे का सुधार, शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत और डॉलर इंडेक्स में गिरावट से मिला सहारा

ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने पर उच्च न्यायालय ने उठाए संवैधानिक सवाल, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Yogini Ekadashi 2026: 88 हजार ब्राह्मणों के भोजन समान पुण्य, जानें Lord Vishnu पूजा की सही विधि

Love Horoscope For 10 July 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 जुलाई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन