दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आए यात्री के पास से करीब नौ किलोग्राम गांजा जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

नयी दिल्ली, 30 जुलाई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक यात्री को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर उसके पास से करीब नौ किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड (विशिष्ट गांजा) जब्त किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हाइड्रोपोनिक वीड गांजे की एक ऐसी किस्म है, जिसे मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से युक्त पानी में उगाया जाता है।

बयान में कहा गया कि यात्री के सामान की एक्स-रे जांच के दौरान अधिकारियों को कुछ संदिग्ध तस्वीरें दिखाई दीं। बयान में बताया गया कि सामान की गहन जांच किए जाने पर उसमें हवा रहित पांच पैकेट बरामद हुए। इनमें हरे रंग का पदार्थ था, जिसके विशिष्ट गांजा होने की आशंका है।

इसका कुल वजन 8,961 ग्राम है।

प्रमुख खबरें

पीएम मोदी ने की High-Level Meeting, Middle East संकट पर India की Energy Security पर मंथन

MCD लाया PPP model के तहत दिल्ली स्कूल स्टेडियम सुधार नीति, छात्रों को फ्री कोचिंग

West Bengal के Birbhum में फरार व्यापारी के रिश्तेदार से 28.5 करोड़ नकदी और सोना जब्त

NEET Paper Leak: खड़गे बोले, PM-HM ने चुप्पी साधी, अब कुर्सी बचाने के लिए लाया गया Anti-Paper Leak Bill