पीएम मोदी ने की High-Level Meeting, Middle East संकट पर India की Energy Security पर मंथन

By अंकित सिंह | Jul 30, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संसद में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की एक हाई-लेवल बैठक हुई, जिसमें देश के प्रमुख मंत्री और सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में पश्चिम एशिया के बदलते हालात और भारत की ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन की सप्लाई पर इसके असर की समीक्षा की गई। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू और जेपी नड्डा शामिल हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद थे।

जल्द ही, इसके कारण ईरान के बुनियादी ढांचे पर अमेरिका और इज़राइल ने बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए और ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में ड्रोन और मिसाइल हमले किए। ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया और ट्रंप ने भी जोरदार हमलों की धमकी देनी शुरू कर दी। राज्यसभा में, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' को विचार और पारित करने के लिए पेश किया। 

इसे भी पढ़ें: इन्फ्लुएंसर बन जाइए, आप अच्छा कर रहे हैं, अभिजीत दिपके का PM मोदी पर तंज

लोकसभा से बुधवार को पारित हुए इस विधेयक का मकसद परीक्षा से जुड़ी गड़बड़ियों के खिलाफ कानूनी ढांचे को मजबूत करना है। इसके लिए पेपर लीक के मामलों में सजा बढ़ाना, जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स बनाना और समय पर सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट का प्रावधान करना शामिल है।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

प्रमुख खबरें

Defence Ministry Annual Report: LAC पर चीन ने 2025 में घटाई सैनिकों की तैनाती

Afghanistan में अकेले सफर करने पर केरल की महिला Travel Vlogger को मिली हिरासत की धमकी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पीर पंजाल क्षेत्र में लश्कर के आतंकी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, तीन ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार

Gujarat के Kutch और Banaskantha में सड़क विकास के लिए 692 करोड़ रुपये मंजूर