‘कट मनी’ गाना हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, बाबुल सुप्रियो ने गायक को धन्यवाद दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2019

कोलकाता। लोकप्रिय बंगाली गायक नचिकेता चक्रवर्ती का एक गाना ‘‘कट मनी’’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसकी भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने सराहना की और लोगों के ‘‘अंत: विचारों’’ को सामने लाने के लिए गायक को धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड हस्तियों की पसंद बनता जा रहा है नवाबों का शहर लखनऊ

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी दी थी कि सरकारी योजनाओं के लिए मंजूर धनराशि में अपना हिस्सा मांगने वाले लोगों को सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा, जिसके बाद ‘‘कट मनी’’ गाना चर्चा में बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: हमेशा से तमन्ना थी कि ऑर्टिकल 15 जैसी फिल्में करूं: आयुष्मान खुराना

यह गीत लोगों और राजनीतिक नेताओं से अपील करता है कि जिन्होंने भी ऐसी राशि ली है, खुद को  जनाक्रोश से बचाने के लिए तुरंत पैसा लौटा दें। भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘नचिकेता दा ने अपने गीत में लोगों के अंत: विचारों को व्यंग्य के माध्यम से बाहर लाया है। यह व्यंग्य का सटीक उदाहरण है।’’

इसे भी देखें-

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात