मां सोनिया गांधी के बचाव में उतरे राहुल, पत्र की टाइमिंग पर उठाया सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी में नेतृत्व के मुद्दे पर सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले नेताओं पर निशाना साधा और कहा कि जब पार्टी राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में विरोधी ताकतों से लड़ रही थी और सोनिया गांधी अस्वस्थ थीं तो उस समय ऐसा पत्र क्यों लिखा गया। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कहा कि जब हम राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में विरोधी ताकतों से लड़ रहे थे और सोनिया अस्वस्थ थीं तो उस समय यह पत्र क्यों लिखा गया? नेतृत्व के मुद्दे पर कांग्रेस के दो खेमों में नजर आने की स्थिति बनने के बीच पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई सीडब्ल्यूसी की बैठक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हो रही है। 

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने करूर भगदड़ को लेकर द्रमुक और पुलिस पर साधा निशाना

मूसलाधार बारिश के कारण पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सड़क मार्ग से मुर्शिदाबाद पहुंचे

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश में दादा-पोते की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

वेणुगोपाल ने राम मंदिर में चंदा चोरी के कथित मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल, न्यायालय की देखरेख में जांच की मांग की