CWG 2018: जिमनास्ट योगेश्वर आल राउंड स्पर्धा में 14वें स्थान पर रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2018

गोल्ड कोस्ट। भारतीय जिम्नास्ट योगेश्वर सिंह 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता की पुरूष व्यक्तिगत आलराउंड स्पर्धा में आज यहां 18 प्रतिभागियों के बीच 14वें स्थान पर रहे। क्वालीफिकेशन दौर में 18वें स्थान पर रहे योगेश्वर ने छह स्पर्धाओं में 75–60 अंक बनाये। उन्होंने फ्लोर एक्सरसाइज में 11–40, पोमेल होर्स में 12–25, रिंग्स में 12–60, वाल्ट में 14–10, पैरलल बार्स में 13–00 और हाई बार्स में 12–25 अंक बनाये। योगेश्वर फ्लोर एक्सरसाइज के दौरान गिर गये थे और अगर ऐसा नहीं होता तो वह 14वें से कुछ स्थान ऊपर आ सकते थे। एक अन्य भारतीय जिम्नास्ट राकेश पात्रा कल पुरूष रिंग्स फाइनल्स में हिस्सा लेंगे। 

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana