CWG 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार शुरुआत, घाना को 5-0 से किया परास्त

By अनुराग गुप्ता | Jul 29, 2022

लंदन। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने घाना के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने घाना को 5-0 के बड़े अंतर से परास्त किया है। इस मुकाबले में गुरजीत कौर से सर्वाधिक दो गोल दागे हैं।

घाना के खिलाफ सर्वाधिक गोल गुरजीत कौर ने दागे। इसके बाद नेहा, संगीता और सलीमा ने भी 1-1 गोल किया। भारतीय महिलाओं ने मैच शुरू होने के चौथे मिनट पर भी पहला घाना पर दबाव बनाते हुए पहला गोल दागा था। दूसरे क्वार्टर में घाना के एक डिफेंडर ने नेहा के शॉट को गोल में डिफ्लेक्ट कर दिया, जिससे भारत हाफ-टाइम पर 2-0 से आगे हो गया।

इसे भी पढ़ें: Commonwealth Games 2022: भारत की शानदार शुरुआत, कल इन खेलों में भिड़ेंगे खिलाड़ी 

जब संगीता ने पलटवार किया और गुरजीत ने पेनल्टी स्पॉट से अपना दूसरा गोल किया तो घाना खुद को संभाल पाने में नाकामयाब रही। भारतीय महिलाओं ने अक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए घाना को उबरने का मौका नहीं दिया और विरोधी टीम का मनोबल लगातार टूटता चला गया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर