CWG 2022: पैरा-पावरलिफ्टिंग में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने सुधीर, भारत को दिलाया छठा गोल्ड

By निधि अविनाश | Aug 05, 2022

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सुधीर ने पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में ऐतिहासिक गोल्ड पदक जीता है।कॉमनवेल्थ गेम्स में सुधीर भारत के लिए पैरा पावरलिफ्टिंग में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है। इसके अलावा सुधीर ने कुल 134.5 अंकों के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड भी बनाया है।

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: क्वाटरफाइनल में सिंधु से लेकर सेमीफाइनल में हिमा दास तक, आज भारत के कई खिलाडियों ने किया शानदार प्रदर्शन

यह पहला मौका है जब भारत ने इस खेल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। एशियाई पैरा खेलों के कांस्य पदक विजेता 27 वर्षीय सुधीर ने गोल्ड जीत कर एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के पैरा स्पोर्ट्समें सुधीर ने गोल्ड जीतकर खाता खोला है।
इन खिलाड़ियों को मिला सिल्वर और कांस्य
नाइजीरिया के इकेचुकवु क्रिस्टियन उबिचुकवु ने 133.6 अंक के साथ सिल्वर जबकि स्कॉटलैंड के मिकी यूले ने 130.9 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर