CWG 2022: क्वाटरफाइनल में सिंधु से लेकर सेमीफाइनल में हिमा दास तक, आज भारत के कई खिलाडियों ने किया शानदार प्रदर्शन

PV Sindhu
Twitter
एकता । Aug 4 2022 8:10PM

कॉमनवेल्थ गेम्स का 22वां संस्करण बर्मिंघम में हो रहा है, जिसमें अब तक भारत के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। आज यानि छठें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना दबदबा बरक़रार रखते हुए धमाकेदार प्रदर्शन किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स का 22वां संस्करण बर्मिंघम में हो रहा है, जिसमें अब तक भारत के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। आज यानि छठें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना दबदबा बरक़रार रखते हुए धमाकेदार प्रदर्शन किया। जहाँ एक तरफ बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने मालदीव की खिलाड़ी फातिमा नबाहा अब्दुल रज्जाक को महिला एकल स्पर्धा के मुकाबले में हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरी तरफ भारत की स्टार स्प्रिंटर हिमा दास ने 200 मीटर स्पर्धा में अपनी हीट में 23.42 सेकेंड का समय निकालकर पहले स्थान पर रहीं जिससे उन्होंने सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया।

इतना ही नहीं भारतीय बॉक्सरों ने भी आज अपना जलवा दिखाया। अमित पंघाल और जैस्मीन ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई और भारत के लिए दो पदक पक्के किए। खैर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का छठा दिन अभी खत्म नहीं हुआ है और अभी भी भारत के कई हाई प्रोफाइल खिलाड़ियों का प्रदर्शन बाकी है। चलिए जानते हैं किन खेलों में खिलाड़ी अपना जलवा दिखाने का इंतजार कर रहे हैं।

मुक्केबाजी (Boxing)

सागर- 92 किग्रा (सुपर हैवीवेट)- क्वाटर फाइनल 2 (रात 8.15 बजे)

रोहित टोकस- पुरुषों का वेल्टरवेट- क्वार्टर-फ़ाइनल 2 (सुबह 2:30 बजे, 5 अगस्त)

टेबल टेनिस (Table Tennis)

साथियन/मनिका- मिश्रित डबल (राउंड 16) (रात 8.30 बजे)

शरथ/श्रीजा- मिश्रित डबल (राउंड 16) (रात 9.10 बजे)

रीथ टेनिसन- महिला एकल (राउंड 32) (रात 10 बजे)

श्रीजा अकुला- महिला एकल (राउंड 32) (रात 10 बजे)

मनिका बत्रा- महिला एकल (राउंड 32) (रात 10.45 बजे)

हरमीत- पुरुष एकल (राउंड 32) (रात 11.30 बजे)

सनिल- पुरुष एकल (राउंड 32) (रात 11.30 बजे)

बैडमिंटन (Badminton)

आकर्षी कश्यप बनाम महूर शहजाद (पाकिस्तान)- महिला एकल (राउंड 32) (रात 10:00 बजे)

पैरा पावरलिफ्टिंग (Para Powerlifting)

परमजीत सिंह- पुरुष लाइटवेट- फाइनल (रात 9 बजे)

स्क्वाश (Squash)

जोशना/ हरिंदर- मिश्रित डबल (राउंड 16) (रात 11 बजे)

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़