CWG 2022: जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को रौंदा

By एकता | Jul 31, 2022

वेटलिफ्टिंग में भारत के जेरेमी लालरिनुंगा ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत की झोली में दूसरा गोल्ड आ चुका है। इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला टीम ने रविवार को अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया।

क्वार्टर फाइनल में पहले ही जगह पक्की कर चुकी भारतीय बैडमिंटन टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित टीम प्रतियोगिता के अंतिम ग्रुप ए मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।  पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ 5-0 की प्रभावशाली जीत दर्ज करने वाली गत चैम्पियन भारतीय टीम ने शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया।

Bindyarani Devi: वेटलिफ्टिंग में भारत जीता चौथा मेडल बिंदियारानी ने रजत पदक अपने नाम किया

भारत की बिंदियारानी देवी ने भारोत्तोलन में महिलाओं की 55 किलोग्राम श्रेणी में देश को रजत पदक दिलाया और इसी के साथ राष्ट्रमंडल खेलों की इस प्रतियोगिता में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर चार हो गई। मीराबाई चानू के स्वर्ण पदक जीतने के बाद 23 वर्षीय बिंदियारानी ने स्नैच वर्ग में 86 किलोग्राम वजन उठाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद क्लीन एंड जर्क में 116 किलोग्राम वजन उठाकर इन खेलों का रिकॉर्ड बनाया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजत पदक जीतने पर बिंदियारानी को बधाई दी।

CWG 2022: मीरबाई चानू के बाद जेरेमी लालरिनुंगा ने रचा स्वर्णिम इतिहास, भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड

वेटलिफ्टिंग में भारत के जेरेमी लालरिनुंगा ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत की झोली में दूसरा गोल्ड आ चुका है। उनसे पहले महिलाओं में मीराबाई चानू ने गोल्ड जीता था। वेटलिफ्टिंग में भारत का यह पांचवां पदक है। बता दें कि उन्होंने पहले प्रयास में 136 किलो वजन उठाया।

CWG 2022: महिला मुक्केबाज निकहत जरीन ने 50 किग्रा के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया

विश्व चैम्पियन मुक्केबाज निकहत जरीन ने मोजांबिक की हेलेना इस्माइल बागाओ को हराकर महिलाओं के लाइटवेट 50 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। जरीन ने शुरू से ही मुकाबले में दबदबा बनाया और उनकी युवा प्रतिद्वंद्वी कहीं भी उनकी बराबरी नहीं कर सकी।

CWG 2022: जिमनास्टिक में पदक से चूके योगेश्वर सिंह, ऑल-राउंड फाइनल में 15वें स्थान पर रहे

भारतीय जिम्नास्ट योगेश्वर सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में कलात्मक जिम्नास्टिक स्पर्धा के पुरुष ऑल-राउंड फाइनल में रविवार को यहां 15वें स्थान पर रहे। तीन बार विश्व चैम्पियनशिप में भाग ले चुके हरियाणा के जिम्नास्ट ने इस स्पर्धा में 74.700 का समग्र स्कोर बनाया।

CWG 2022: श्रीहरि नटराज ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया

भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने रविवार को यहां 25.52 सेकेंड का समय निकालकर 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया। बेंगलुरू का यह 21 वर्षीय तैराक अपनी हीट में दूसरे और कुल आठवें स्थान पर रहा।

CWG 2022: भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, मंधाना ने खेली 63 रनों की तूफानी पारी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला टीम ने रविवार को अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 99 रन पर ऑलआउट कर दिया। इस दौरान पाकिस्तान की मुनीबा अली ने 32 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। उनके अलावा आलिया रियाज ने 18 और कप्तान बिस्माह मरूफ ने 17 रन का योगदान दिया।

प्रमुख खबरें

Bollywood Wrap Up | Tumbbad 2 Shooting | Akshay Kumar Bhooth Bangla Trailer Launch | Chand Mera Dil teaser

Tamulpur Assembly Election 2026: तामुलपुर क्यों बनी Prestige Battle? Speaker दैमारी और Pramod Boro की साख दांव पर

Noida के बाद अब Delhi की बारी? IMD का Yellow Alert, तेज आंधी-पानी का बढ़ा खतरा

Kerala में LDF की वापसी तय, कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं: CM Pinarayi Vijayan का बड़ा दावा