साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किए मोटर सायकल चोर गिरोह के दो सदस्य

By दिनेश शुक्ल | Dec 01, 2020

धार।मध्य प्रदेश के धार जिले में साइबर क्राइम प्रभारी संतोष पांडे ने सोमवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सरदारपुर भोपावर मार्ग से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इनके पास से इंदौर तथा बड़वानी से चोरी की गई 4 मोटर साइकिले बरामद की गई है।

इसे भी पढ़ें: भोपाल के ईदगाह हिल्स का नाम गुरु नानक टेकरी रखने की माँग

उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम टीम ने मुखबिर से सूचना पर टांडा क्षेत्र के ग्राम खनीअम्बा व पिपरानी के रहने वाले संजय भाभर व शंकर चौहान को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी में सरदारपुर पुलिस का भी सहयोग रहा। आरोपितों से पूछताछ की जा रही और भी चोरी के मामले खुलासा होने की संभावना है। सरदारपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा