ऑनलाइन इंटेलीजेंस कंपनी साइबल ने किया खुलासा, तीन करोड़ भारतीयों की व्यक्तिगत जानकारी हुई लीक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2020

नयी दिल्ली। ऑनलाइन इंटेलीजेंस कंपनी साइबल ने बताया कि साइबर अपराधियों ने 2.9 करोड़ भारतीयों के व्यक्तिगत डेटा मुफ्त में डार्क वेब पर डाल दिये हैं। कंपनी ने शुक्रवार को एक ब्लॉग में कहा, नौकरी की तलाश कर रहे 2.91 करोड़ भारतीय लोगों के व्यक्तिगत विवरण मुफ्त में लीक हो गये हैं। आमतौर पर इस तरह की घटना हमारी नजरों में आती रहती है, लेकिन इसने विशेष ध्यान खींचा क्योंकि इसमें बहुत सारा व्यक्तिगत विवरण भी शामिल हैं।

इन विवरणों में शिक्षा, पता, ईमल, फोन, योग्यता, कार्य अनुभव आदि भी शामिल हैं।’’ साइबल ने हाल ही में फेसबुक और अनएकैडमी की हैकिंग की भी जानकारी का खुलासा किया था। साइबल ने एक वक्तव्य में कहा है कि साइबर अपराधी इस तरह की व्यक्तिगत जानकारी की ताक में रहती हैं ताकि उनके नाम पर वह पहचान चुराने, घोटाला करने या फिर जासूसी करने जैसेकाम कर सकें।

प्रमुख खबरें

EC मार्च पर Kiren Rijiju का Rahul Gandhi पर हमला, कहा- यह ड्रामा कब तक चलेगा?

आसमान से दुश्मन पर नजर रखेगी ये तीसरी आंख, DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर किया HAPS का सफल ट्रायल

Cabinet ने दी 10,000 करोड़ रुपये के SME Growth Fund को मंजूरी

West Bengal Bypolls: नंदीग्राम और रेजीनगर में दोपहर तीन बजे तक 70 फीसदी वोटिंग दर्ज