कश्मीर जा रहे हैं तो अब साइकिल किराये पर लेकर भी जहाँ मन चाहे वहाँ घूमने जा सकते हैं

By नीरज कुमार दुबे | Jul 30, 2022

श्रीनगर। विदेशों के अलावा भारत में भी कई पर्यटक स्थलों पर यह व्यवस्था है कि आप यदि वहां घूमने गये हैं तो साइकिल या स्कूटी आदि किराये पर लेकर घूम-फिर सकते हैं। खास तौर पर जो लोग पर्यावरण प्रेमी होते हैं उनकी पहली पसंद साइकिल होती है क्योंकि यह स्वास्थ्य की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण को शुद्ध बनाये रखने में भी मददगार है। हर पर्यटक की चाहत होती है कि वह कश्मीर की खूबसूरती का एक बार जरूर दीदार करे। हाल के दिनों में जिस तरह हालात सामान्य होने के बाद कश्मीर में पर्यटकों की आवक बढ़ी है उसको देखते हुए यहां वाहनों के जरिये होने वाला प्रदूषण भी बढ़ा है। ऐसे में कुछ स्थानीय युवकों ने एक शानदार पहल करते हुए साइकिल किराये पर देना शुरू किया है ताकि जो पर्यटक साइकिल से इधर उधर जाना चाहते हैं वह कम दामों में आवागमन कर सकें। आप अपने होटल से बाहर आइये और साइकिल से डल झील या अन्य जगहों पर घूमने निकल जाइये।

प्रमुख खबरें

कानून तोड़ने वाले बच्चों के नाम Internet पर सार्वजनिक न हों: प्रधान न्यायाधीश

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ और घटस्थापना: शक्ति आराधना का पावन पर्व

11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आयेगी माता रानी, शारदीय नवरात्रि में ग्रह-नक्षत्रों का महासंयोग

Sajjala Ramakrishna Reddy ने दिए निर्देश, जिला स्तर पर Legal War Room बनाएगी YSRCP