Cyclone Biparjoy: अमित शाह ने रद्द किया तेलंगाना दौरा, गुजरात के लिए हो सकते हैं रवाना

By अंकित सिंह | Jun 14, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना दौरा रद्द कर दिया गया है। अमित शाह खुद चक्रवात की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। गुजरात पर बिपारजॉय चक्रवात का प्रभाव अधिक है। इस वजह से उनका तेलंगाना दौरा रद्द कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि चक्रवात बिपारजॉय के कारण अमित शाह की स्थिति की समीक्षा करने की आवश्यकता के कारण उनकीकी तेलंगाना यात्रा रद्द कर दी गई है। माना जा रहा है कि अमित शाह खुद गुजरात के लिए रवाना हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: एक तमिल को भी बनाया जा सकता है देश का पीएम, अमित शाह के बयान पर स्टालिन ने पूछा- आप पीएम मोदी से नाराज क्यों हैं?

तेलंगाना में होनी थी बड़ी सभा

अमित शाह बृहस्पतिवार को सुपरहिट फिल्म निर्माता एस. एस. राजामौली से मुलाकात करने वाले थे, जो ‘आरआरआर’ और ‘बाहुबली’ जैसी फिल्मों के निर्देशक हैं। शाह बुधवार रात को विशेष विमान से हैदराबाद पहुंचते और बृहस्पतिवार को वह हैदराबाद से लगभग 200 किलोमीटर दूर खम्मम में एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे। उनका तेलंगाना दौरा भाजपा के एक महीने तक चलने वाले ‘महा जनसंपर्क अभियान’ का हिस्सा था।’’ पिछले साल मई में शाह ने ‘आरआरआर’ अभिनेता जूनियर एनटीआर से मुलाकात की थी। इसी साल मार्च में उन्होंने अभिनेता राम चरण और उनके पिता तथा तेलुगु सिनेमा के दिग्गज चिरंजीवी से भी मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

Lovlina Borgohain ने Asian Games में जीता स्वर्ण, फाइनल में चीन की बाओ को 5-0 से हराया

Prem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया-आफिया सैयद की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल

Sujit Kalkal ने एशियाई खेलों में ओलंपिक चैंपियन को हराकर 65 किग्रा कुश्ती के फाइनल में बनाई जगह

Shimla के धार गांव में भीषण आग, पांच मकान जलकर राख