चक्रवात : महाराष्ट्र कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन एवं विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि चक्रवात ‘तौकते’ के मद्देनजर राज्य के तटीय जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और राज्य प्रशासन ने कोविड-19 अस्पतालों में बिजली और ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। ठाकरे ने चक्रवातीय तूफान से निपटने की तैयारी के सिलसिले में हुई डिजिटल बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह को यह आश्वासन दिया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार चक्रवात तौकते ‘‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’’ में बदल गया है और वह गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने किया गौतम बुद्ध नगर का दौरा, टीकाकरण मुहिम का किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, रायगढ़ और पालगढ़ के जिलाधिकारियों एवं मुम्बई के निगम आयुक्त को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि समुद्र तटीय क्षेत्र में 900 मीट्रिक टन क्षमता के ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र सुरक्षित रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली एवं लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी भी चौकस हैं। उन्होंने कहा कि चक्रवात की चपेट में आने वाले जिलों में 12-16 घंटे का ऑक्सीजन बैकअप सुनिश्चित करने का इंतजाम करने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ गुजरात के जामनगर से सोमवार तक महाराष्ट्र में 160 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आने की संभावना है। यदि चक्रवात के कारण जामनगर में कोई दिक्कत उत्पन्न होती है तो अन्य स्थानों से अतिरिक्त स्टॉक हासिल करने के लिए इंतजाम किया जाएगा।’’ ठाकरे ने कहा कि मछुआरे भी समुद्र से तट पर लौट रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को सूचित किया कि महाराष्ट्र के पास दवाइयों का पर्याप्त भंडार है।

प्रमुख खबरें

F&O Trading Time में बड़ा बदलाव, SEBI के नए नियमों से 3 अगस्त से बदल जाएगी Stock Market की चाल

Indian Stock Market में FPIs की बड़ी वापसी, July में 20,200 करोड़ का Investment कर जताया भरोसा

IndiGo International Expansion: 2028 से Airbus A350 के जरिए ग्लोबल मार्केट में धाक जमाएगा इंडिगो

Auto Sector की नई उड़ान: Passenger Vehicles की Record Sales ने जुलाई में बनाया ऐतिहासिक माइलस्टोन