Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश के ओंगोल तट से टकराया चक्रवात, 120 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 03, 2026

अमरावती, तीन नवंबर गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में ओंगोल के पास तट से टकराया और भारी बारिश के बीच 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘चक्रवात सोमवार देर रात करीब एक बजे तट से टकराया।’’ चक्रवात के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हुई।

मंगलवार सुबह तक तटीय क्षेत्रों और उनके आसपास 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा इसकी गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका जताई। आईएमडी ने चेतावनी दी कि मंगलवार सुबह तक समुद्र में उठने वाली ऊंची लहरों के कारण दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के निचले इलाकों में पानी भर सकता है।

समुद्र में उठने वाली ये लहरें सामान्य से 1 से 1.5 मीटर तक ऊंची हो सकती हैं। बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों के निचले इलाकों में इसका असर सबसे अधिक पड़ने की आशंका है।

प्रमुख खबरें

BJP और ABVP का विपक्ष के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन, कई राज्यों में रैलियां

Amit Shah मंगलवार को Chhattisgarh राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में 120 किमी की रफ्तार से टकराया चक्रवात

China-Pakistan Relations | पाकिस्तान पहुंचे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेता Liu Haixing, पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर से की उच्च स्तरीय बैठकें