MP में प्रवेश से पहले कमजोर पड़ा चक्रवात निसर्ग, प्रशासन अलर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2020

इंदौर। अरब सागर से उठा चक्रवात निसर्ग पड़ोसी महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में प्रवेश से पहले कमजोर पड़कर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। बदले मौसमी हालात में संभावना जतायी गयी है कि यह मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से की बजाय दक्षिणी हिस्से से इस सूबे में बृहस्पतिवार शाम दाखिल होगा। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के कई स्थानों में कल बुधवार से ही बारिश शुरू हो चुकी है और यह बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी। विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह चंदेल ने बताया, पहले हमारा पूर्वानुमान था कि निसर्ग आज सुबह सात बजे से 11 बजे के बीच महाराष्ट्र से खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर के रास्ते मध्यप्रदेश में प्रवेश कर सकता है। लेकिन अब यह चक्रवात कमजोर पड़कर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल चुका है। 

इसे भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ अलीबाग के पास पहुंचा, पेड़ और बिजली के खंभे धराशायी 

चंदेल ने बताया कि निसर्ग के प्रभाव से बृहस्पतिवार को डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया और बड़वानी जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है और कुछ स्थानों पर बिजली गिर सकती है। इस बीच, प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को संभावित प्राकृतिक आपदा के प्रति आगाह करते हुए इससे निपटने के लिये तैयार रहने को कहा है। इंदौर समेत कुछ जिलों में नागरिकों से अपील की गयी है कि फिलहाल वे अपने घरों में ही रहें।

इसे भी देखें : Cyclone Nisarga 

प्रमुख खबरें

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई, DGP Gaurav Yadav ने दी सख्त चेतावनी

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत