Norway Chess 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को दी मात, हार के बाद हताश दिखा पूर्व वर्ल्ड नंबर-1

By Kusum | Jun 02, 2025

वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश ने नॉर्वे चेस 2025 टूर्नामेंट के छठे दौर में पूर्व वर्ल्ड नंबर वन मैग्नस कार्लस को अपने करियर में पहली बार क्लासिक टाइम कंट्रोल में हराया और बेहतरीन जीत अपने नाम की। सफेद मोहरों से खेलते हुए भारत के युवा खिलाड़ी ने दबाव में भी गेम पर अपनी पकड़ बनाए रखी और आखिरी राउंड में 34 वर्षीय नॉर्वेजियन ग्रैंडमास्टर की दुर्लभ गलती का फायदा उठाते हुए इसे पल का यादगार बनाया। स्टावेंजर में घरेलू दर्शकों के सामने खेल रहे कार्लसन गेम में ज्यादा तर समय गुकेश के खिलाफ अपर हैंड बनाए हुए थे और अच्छी स्थिति में दिख रहे थे। 

बता दें कि, ये गुकेश के लिए कमबैक विन रही, जो नॉर्वे चेस के पहले दौर में काले मोहरों से खेलते हुए मैग्नस कार्लसन से हार गए थे। ये 6 खिलाड़ियों की राउंड-रॉबिन प्रतियोगिता है। नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में दो सालों में ये दूसरी बार है जब किसी युवा भारतीय खिलाड़ी ने क्लासिक फॉर्मेट में कार्लसन को मात दी हो। पिछले साल आर प्रग्गनानंदा ने उन्हें इसी टूर्नामेंट में मात दी थी। इस साल मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश ने कार्लसन को हराया है।  

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार