ग्रैंडमास्टर गुकेश पर हुई धनवर्षा, Candidates Chess टूर्नामेंट जीतकर मिली इतनी राशि

By Kusum | Apr 22, 2024

भारत के 17 वर्षीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने टोरंटो कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया और वर्ल्ड खिताब के लिए सबसे काम उम्र के चैलेंजर बन गए। नवंबर में ताज के लिए उनका मुकाबला मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन से होगा। 

गुकेश ने रविवार को हिकारू नाकामुरा के खिलाफ अपना 14वां और अंतिम राउंड गेम ड्रा करने के बाद संभावित 14 में से नौ अंक अर्जित किए। चेन्नई के मूल निवासी गुकेश स्टार शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के बाद कैंडिडेट्स जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद की जीत 2014 में हुई थी।

2024 कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर, डी गुकेश ने 48,000 यूरो यानी करीब 42.6 लाख रुपये जीते। उन्होंने प्रत्येक आधे अंक के लिए 3.500 यूरो और जमा किए। चूंकी वह 9 अंकों के साथ समाप्त हुआ, इसके चलते उनके पास अतिरिक्त 63,000 यूरो यानी 56 लाख रुपये आए हैं। कुल मिलाकर उन्होंने 98 लाख की ईनामी राशि जीती। 

उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वियों, नाकामुरा, नेपोमनियाचची, करुआना, सभी ने 79,500 यूरो यानी 70.67 लाख रुपये कमाए। आर प्रग्गानांद और विदित गुजराती, जिन्होंने सात और 6 अंक अर्जित कर क्रमश: पांचवां और छठा स्थान हासिल किया, उन्हें 49,000 यूरो यानी 43.55 लाख रुपये और 42,000 यूरो 37.32 लाख रुपये मिले हैं। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने Digital Arrest पर जताई चिंता, बैंक लापरवाही पर मुआवजा देने का विचार

Love Horoscope For 29 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 29 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

MVA की जीत पर Supriya Sule ने जताया आभार, Maharashtra में कृषि संकट पर जताई गहरी चिंता

Delhi Police ने 1.5 करोड़ रुपये के MDMA और कोकीन के साथ 4 तस्कर पकड़े