अमेरिका में कोविड-19 से रिकॉर्ड 3,124 लोगों की मौत, 9/11 से भी ज्यादा हुई मौतें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2020

मिशन (अमेरिका)। अमेरिका में बुधवार को कोविड-19 से रिकॉर्ड 3,124 लोगों की मौत हुई। मौत का यह आंकड़ा अमेरिका के इतिहास में एक दिन में डी डे या 9/11 हमले में मरने वालों की संख्या से पार चला गया। वहीं पांच दिन की अवधि में 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। 106,000 से ज्यादा लोग अस्पताल में हैं। कोविड-19 महामारी संकट ने देश के स्वास्थ्य केंद्रों को एकदम आपात स्थिति में लाकर रख दिया है और स्वास्थ्य कर्मियों समेत अस्पताल के अन्य कर्मचारी काम कर के थक चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या अमेरिका में कोविड-19 के लिए फाइजर के टीके को मिलेगी हरी झंडी?

वहीं 11 सितंबर, 2001 के हमले में 2,977 लोगों की मौत हुई थी। मौतों का यह आंकड़ा ऐसे समय में रिकॉर्ड छू रहा है जब अमेरिकी सरकार परामर्श पैनल ने बृहस्पतिवार को फाइजर के कोविड-19 टीके को व्यापक स्तर पर इस्तेमाल करने की वकालत की है। हालांकि इसका इस्तेमाल इस बात पर निर्भर करता है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए), पैनल की सिफारिशों पर कितनी जल्दी हस्ताक्षर करता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर