CM केजरीवाल की सख्ती, अब दिल्ली में प्रतिदिन 40 हजार के बजाय 1.25 लाख लोगों को लगाए जाएंगे टीके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मामलों में हुई वृद्धि का जिक्र करते हुए बृहस्पतिवार को घोषणा की कि दिल्ली में प्रतिदिन 40 हजार के बजाय अब 1.25 लाख लोगों को टीके लगाए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि बीते तीन दिन में दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के रोजाना 500 से अधिक मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि यह मामूली वृद्धि है, फिर भी उनकी सरकार ने अधिकारियों को इस संबंध में कड़े निर्देश दिये हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में टीकाकरण केन्द्रों की संख्या दोगुनी की जाएगी और वे सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खुले रहेंगे।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम