कोरोना से दिहाड़ी मजदूरों की छिनी रोजी-रोटी, उनके खाते में पैसे भेजेगी योगी सरकार

By अभिनय आकाश | Mar 18, 2020

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के अभी तक 140 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं वहीं इस संक्रमण से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बात आगर उत्तर प्रदेश की करें तो यहां कुल 16 मरीजों में कोरोना वायरस पाया जा चुका है। इसमें से आगरा के तीन मरीज ठीक हो चुके हैं और अब कोरोना वायरस से संक्रमित 13 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। कोरोना के बढ़ते प्रभाव की वजह से कई लोगों के काम ठप्प हैं, इस श्रेणी में एक वर्ग मजदूरों का भी है। ऐसे में जिन मजदूरों की रोजी-रोटी कोरोना के प्रभाव के चलते छीनती नजर आ रही है उनकी मदद के लिए योगी सरकार आगे आई है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के चलते लंबी दूरी की 23 ट्रेनें रद्द, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत कोरोना के कारण मजदूरों को हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेगी और उनकी आर्थिक मदद करते हुए कुछ पैसे सीधे उनके खाते में भेजेगी। इसके लिए वित्त मंत्री, कृषि मंत्री और श्रम मंत्री की कमेटी बनाई गई है। इसके अलावा योगी सरकार ने प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की जाँच और इलाज मुफ्त में करने का ऐलान किया है। साथ ही यह भी तय किया गया है कि इलाज हेतु लिए गए अवकाश के दौरान उनके वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी।

प्रमुख खबरें

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण

Ball Tampering विवाद पर बोले AB de Villiers Durban Test से ही शुरू हुई थी छेड़छाड़