Gorakhpur के दक्षिणांचल को मिलेगी जलमार्ग की सुविधा :CM Yogi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2023

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के दक्षिणांचल के लोगों के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए रविवार को कहा कि क्षेत्र को जल मार्ग की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जलमर्ग विकसित होने पर यहां के किसान अपनी फसलों, सब्जियों को बंदरगाह के जरिये बाहर भेज सकेंगे।

वहीं, गोरखपुर के दक्षिणांचल के लोगों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘दक्षिणांचल को जल मार्ग की सुविधा दी जाएगी। इससे यहां के किसान अपनी फसलों, सब्जियों को बंदरगाह के जरिये बाहर भेज सकेंगे। इसके लिए जरूरी कार्यवाही की जा रही है।’’ उन्होंने सांसद खेल महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि इस खेल आयोजन से गांव-गांव खिलाड़ियों की नई पौध तैयार हो रही है। एक-एक संसदीय क्षेत्र में दो से ढाईहजार तक नए खिलाड़ी तैयार हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 80 संसदीय क्षेत्रों में यह संख्या करीब दो लाख तक होगी। सांसद खेल महाकुंभ वैश्विक स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने का मंच बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर गांव में खेल मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जिला स्तर पर स्टेडियम बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। सांसद खेल महाकुंभ के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुश्ती और वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देखा और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रमुख खबरें

सत्ता के पिरामिड से साझेदारी के मंच तक: BRICS के मंच से PM ने किया ग्लोबल साउथ का समर्थन

ईरान, सऊदी अरब और UAE के मतभेदों के बीच भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, BRICS में साझा बयान पर बनी आम सहमति

Mathura में Radhashtami पर्व पर Barsana मेला क्षेत्र 7 जोन और 20 सेक्टरों में बंटा

Low Budget Hit Indian Movies | कांतारा से हनुमान अंश तक इन 5 कम बजट पौराणिक फिल्मों ने Box Office पर की रिकॉर्ड कमाई