मौत के बाद भी जाति का दंश, दलित परिवार को अंतिम संस्कार करने से रोका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2022

गुना।मध्य प्रदेश के गुना जिले में कुछ लोगों ने एक दलित परिवार को अपने एक परिजन का अंतिम संस्कार श्मशान घाट के चबूतरे पर करने से कथित तौर पर रोकने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कुछ लोगों द्वारा रोके जाने के बाद दलित परिवार ने श्मशान घाट में ऊंचे चबूतरे के पास ही जमीन पर रिश्तेदार का अंतिम संस्कार किया। घटना गुना जिला मुख्यालय से 62 किलोमीटर दूर कुंभराज थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में शुक्रवार को हुई और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में फंसे 69 भारतीयों पर MEA ने मांगी जानकारी, 139 को अब तक कराया गया मुक्त

Vrindavan के गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की मौत

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा