मुस्लिम महिला से संबंध रखने की कड़ी सजा, दिन दहाड़े हिंदू युवक की कर दी हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2022

कलबुर्गी (कर्नाटक)। कर्नाटक के कलबुर्गी में ऑनर किलिंग के संदिग्ध मामले में एक मुस्लिम महिला से संबंध रखने वाले 25 वर्षीय दलित युवक की हत्या कर दी गयी और इस संबंध में महिला के भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विजय कुमार कांबले को यहां वाडी में बुधवार रात को कथित तौर पर चाकू मारा गया और एक छड़ से उस पर हमला किया गया। हैदराबाद में भी इस महीने की शुरुआत में दिन दहाड़े एक दलित युवक की उसकी मुस्लिम पत्नी के भाई ने हत्या कर दी थी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में ई-बसों में अभी तक 89 हजार से ज्यादा लोगों ने की यात्रा

पुलिस ने बताया कि कांबले और महिला के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों शादी करना चाहते थे। महिला अपने परिवार के विरोध के बावजूद युवक के संपर्क में थी। गिरफ्तार लोगों की पहचान लड़की के बड़े भाई मोहम्मद शहाबुद्दीन और उसके दोस्त नवाज के रूप में हुई है। युवक की मां की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Battle of Begums का चैप्टर क्लोज! एक हुईं दुनिया से रुखसत, एक सत्ता से दूर, 34 साल की लड़ाई में तिल-तिल तबाह होता रहा बांग्लादेश

Shafali Verma की ICC T20I रैंकिंग में बड़ी छलांग, टॉप-6 में हुई एंट्री

सीटों पर धोखा: Ramdas Athawale बोले- BJP ने किया विश्वासघात, अकेले लड़ेंगे BMC चुनाव

Hardik pandya टेस्ट में लौटे तो भारत होगा और मजबूत! उथप्पा ने सुझाया नंबर 7 का रास्ता