Amethi में दलित नाबालिग से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2025

अमेठी के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय दलित नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार 30 दिसंबर को नाबालिग खेत में गई थी, जहां गांव के ही एक युवक ने उसे घसीटकर अपने ट्यूबवेल पर ले जाकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया और धमकी दी कि यदि उसने किसी को इसकी जानकारी दी तो जान से मार देगा।

पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती अपनी मां को बताई और मां ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। फुरसतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक नंद हौसला यादव ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World cup: Sanju Samson की 97 रनों की पारी ने पलटा मैच, Team India ने West Indies को हराकर Semi-Final में मारी एंट्री

Delhi Traffic Advisory: T20 मैच के कारण ITO, BSZ मार्ग पर भारी प्रतिबंध, घर से सोच-समझकर निकलें

Sahibzada Farhan का तूफानी शतक भी गया बेकार, जीत के बाद भी T20 World Cup से बाहर हुआ Pakistan

Trump का बड़ा दावा: US-Israel के Joint Operation में Iran के 48 नेता ढेर, अब बातचीत को तैयार तेहरान