Dance Deewane Junior के स्टेज पर रणवीर सिंह और नोरा फतेही के जबरदस्त डांस मूव्स देखकर लोगों के दिलों के लगी आग

By एकता | May 06, 2022

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी नयी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के प्रमोशन बीजी हैं। बीते दिन अभिनेता अपनी फिल्म का प्रमोशन करने रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स के सेट्स पर पहुंचे। शो के सेट्स से रणवीर सिंह ने अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में अभिनेता शो पर कंटेस्टेंट और तीनों जजों नीतू कपूर, नोरा फतेही और मर्ज़ी पेस्तोनजी के साथ जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच रणवीर सिंह और अभिनेत्री नोरा फतेही का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: रेखा ने सुनाया अपनी ज़िंदगी का सबसे दर्दनाक किस्सा, कहा - 'मैं छटपटाती रही लेकिन फिर भी उसने मेरे साथ गलत करना बंद नहीं किया'

अभिनेता रणवीर सिंह की नयी फिल्म जयेशभाई जोरदार की बात करें तो यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर के साथ शालिनी पांडे मुख्य भूमिका में नजर आएँगी। जबकि बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह सहायक भूमिकाएँ निभाते दिखाई देंगे। फिल्म 13 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा रणवीर सिंह सर्कस, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं अभिनेत्री नोरा फतेही की बात करें तो वह फिल्म 'थैंक गॉड' में आइटम सांग में नजर आ सकती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi Fan Trk // Edanur✨ (@pyaarnorafatehi)

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu पहुंचीं मनाली, Atal Tunnel और हिडिंबा मंदिर का किया दौरा

गुजरात High Court का आदेश, ITS अधिकारी की हिरासत में मौत पर दर्ज हो FIR

शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद: Eknath Shinde गुट ने सुप्रीम कोर्ट में निर्वाचन आयोग के फैसले को सही ठहराया

कॉजपा के प्रदर्शन पर Delhi Police सख्त, 2800 संदिग्धों पर FRS से रखी जा रही नजर