दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने हरियाणा पुलिस से दिया इस्तीफा, लड़ सकती हैं चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2019

चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट का हरियाण पुलिस के उप निरीक्षक पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। इसी के साथ पिछले माह भाजपा में शामिल होने वाली बबीता के राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास तेज हो गए हैं।बबिता और उनके पिता जानेमाने कुश्ती कोच महावीर फोगाट 12 अगस्त को भाजपा में शामिल हुए थे। हरियाणा सशस्त्र पुलिस बल मधुबन की पांचवीं बटालियन के कमांडेंट सुरिंदर पाल सिंह ने पीटीआई भाषा को बताया कि हरियाण पुलिस में उप निरीक्षक फोगाट ने एक माह पहले पद से इस्तीफा दिया था जिसे 10 सितंबर को स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने कहा,‘‘बबीता फोगाट का इस्तीफा एक माह पहले मिला था लेकिन इसे स्वीकार करने से पहले प्रक्रिया का पालन करना होता है।

प्रमुख खबरें

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद