पत्रकार के सिर कलम की वारदात, जिसके आरोपी की रिहाई पर अमेरिका ने पाकिस्तान को दी खुलेआम धमकी

By अभिनय आकाश | Feb 09, 2021

एक पत्रकार की निर्मम हत्या का वीडियो 2002 में सुर्खियों में रहा था। उस दौर में कत्ल का वीडियो रिकाॅर्ड करना और फिस सोशल मीडिया पर उसे भेज कर दुनिया को डराना, चौंकाना उस वक्त का पहला बड़ा मामला था। बाद में भले ही आईएसआईएस ने बहुत सारी इस तरह की घटनाओं को अंदाम दिया। अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का गला काटते हुए एक वीडियो शूट किया गया था। अब इस घटना के करीब 18 साल बाद इससे जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। पाकिस्तान सरकार ने पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या के मुख्य आरोप रहे उमर सईद को रिहा करने के बाद अब सरकारी रेस्ट हाउस में रखने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद पाकिस्तान सरकार को बीते दिनों उमर सईद को रिहा करना पड़ा। कोर्ट  के इस आदेश के बाद उसे विश्राम गृह में स्थानांतरित कर दिया गया। बता दें कि उमर सईद शेख की रिहाई वाले निर्णय के बाद पाकिस्तान के इस कदम ने अमेरिका को नाराज कर दिया था। अमेरिका ने इस पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। जिसके बाद पाकिस्तान ने तुरंत सईद को अपनी कस्टडी में लेने का ढोंग करने लगा। एक्स्प्रेस ट्रिब्यून के अनुसार अलकायदा आतंकी उमर सईद शेख को जेल से कराची केंद्रीय कारागार में एक नविर्मित रेस्ट हाउस में शिफ्त किया जा  गया। ऐसे में आज हम आपको अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की कहानी सुनाते हैं। जिनकी आतंकियों ने पाकिस्तान में निर्मम हत्या कर दी थी। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान को रास नहीं आ रहा जम्मू कश्मीर का विकास, बढ़ाए घुसपैठ के प्रयास : भारत

 डेनियल पर्ल न्यू जर्सी अमेरिका में पैदा हुए। उनकी मां ईराकी यहूदी और पिता इजरायली यहूदी थे। डेनियल के पास नागरिकता इजरायल और अमेरिका दोनों की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अमेरिकी अखबार वाॅल स्ट्रीट जर्नल ज्वाइन किया। साल 2000 में डेनियल पर्ल का ट्रांसफर भारत में कर दिया जाता है। उन्हें साउथ एशिया का ब्यूरो चीफ बनाकर भारत भेजा जाता है। 9/11 की घटना के बाद पर्ल 12 सितंबर को करांची पहुंचते हैं। उस वक्त तक ये बात साफ हो गई थी कि ये आतंकी हमला है और इसके पीछे अलकायदा का हाथ है। अलकायदा का बेस उस वक्त अफगानिस्तान में था। डेनियल पर्ल इस्लामाबाद पहुंचकर  9/11 के सिलसिले में स्टोरी निकालने की कोशिश में जुट जाते हैं। इसी दौरान एक खबर आती है कि रिचर्ड रीड 22 दिसंबर को अमेरिकी एयरलाइंस के विमान जो पेरिस से उड़ान भरने के लिए निकली थी। उसे हवा में ही उड़ाने की साजिश रची गई। रिचर्ड रीड ने अपने जूते में बम फिट किय़ा था। हालांकि वो अपने मिशन में कामयाब नहीं हो पाया। जिसके बाद अमेरिकी एजेंसियां उसके पीछे पड़ी थी। रिचर्ड रीड का लिंक करांची के धार्मिक नेता शेख मुबारक अली गिलानी से जुड़ा था। जिसके बाद पर्ल रीचर्ड रीड की स्टोरी पर लग गए और शेख मुबारक तक पहुंचने का रास्ता ढूढ़ने लगे। उमर शेख जिसे किडनैपिंग में महारत हासिल थी। उसे जब इस बात का पता चलता है कि डेनियल पर्ल शेख मुबारक तक पहुंचने का रास्ता तलाश रहे हैं तो उसके मन में अलग ही प्लान चल रहा था। यहां पर ये बताना जरूरी है कि उमर शेख वही है जिसे कश्मीर में पकड़ा गया था और 1992 में जब कंधार विमान अपहरण की घटना हुई। उसके बाद मसूद अजहर के साथ छोड़े गए आंतकियों में उमर भी था। उमर ने डेनियल पर्ल के अपहरण का प्लान बनाया। जाल बिछाकर डेनियल पर्ल को किडनैप करने के बाद उमर शेख करांची छोड़ देता है और फोन पर अपने आदमियों को दिशा-निर्देश देने लग जाता है। उमर शेख ने अपने बयान में कहा थाकि उसे डेनियल सीआईए का एजेंट लगा था। इन सारी चीजों के बीच अलकायदा का नेता और 9/11 के मुख्य आरोपी खालिद शेख मोहम्मद करांची पहुंचता है। जिसके बाद शुरू होता है निर्ममता का मंजर।

इसे भी पढ़ें: हसन अली ने दूसरे टेस्ट में झटके 10 विकेट, पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

हत्या कर बनाया वीडियो

डेनियल पर्ल के हाथ पीछे की तरफ बांधे जाते हैं। आंखों पर पट्टी बांधी जाती है। जिसके बाद खालिद शेख मोहम्मद अपने हाथ से डेनियल पर्ल का गला काट दिया। उसने ये बात एफबीआई को दिए अपने बयान में कही थी। गला काटने के बाद खालिद शेख ने 10 सेकेंड तक कटे सिर को बालों से पकड़कर अपने हाथ में रखा। फिर उसके सीने को दबाया और खून गर्दन की ओर से बाहर निकलने लगा। ये सारी निर्ममता इसलिए की गई ताकि दुनिया को ये पता चले की अभी ताजा कत्ल हुआ है। 21 फरवरी 2002 को ये वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया। डेनियस पर्ल के शरीर के दस टुकड़े कर दफनाया गया। 16 मई 2002 तो कुछ लोग पकड़े गए और फिर उमर शेख भी गिरफ्त में आया। खालिद शेख मोहम्मद भी पकड़ा गय। 

अमेरिका ने दी पाकिस्तान को धमकी

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकेन ने पाकिस्तान से दो टूक कहा कि वह शेख की रिहाई रोके वरना अमेरिका खुद उसे सजा देदा। उमर शेख की रिहाई के आदेश की आलोचना करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि वाॅशिंगटन एक अमेरिकी नागरिक के खिलाफ खौफनाक गुनाहों के लिए उमर शेख के खिलाफ अपने यहां मुकदमा चलाने को तैयार है। 


प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Netanyahu का स्वागत किया, Iran को फिर से परमाणु कार्यक्रम शुरू करने के खिलाफ चेतावनी दी

Saudi Arab ने यमन पर की बमबारी; यूएई से अलगाववादियों के लिए आए हथियारों को निशाना बनाया

यूक्रेन के दावे पर ट्रंप का कड़ा ऐतराज! पुतिन के घर पर हमले की बात कहकर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति, सबूत जुटाएंगे

इक्कीस प्रीमियर में Rekha का दिल छू लेने वाला पल! Agastya Nanda के पोस्टर को स्पेशल किस कर जताई मोहब्बत