By Prabhasakshi News Desk | Nov 18, 2024
पर्थ । ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच डेनियल विटोरी इस सप्ताह के आखिर में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की बड़ी नीलामी में भाग लेने के लिए यहां भारत के खिलाफ शुरुआती टेस्ट के बीच में ही अपना कार्यभार छोड़ देंगे। आईपीएल नीलामी 24-25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होगी। पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर श्रृंखला का शुरुआती टेस्ट मैच 22 नवंबर से यहां के ऑप्टस मैदान पर शुरू होगा। विटोरी ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच होने के अलावा आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के मुख्य कोच भी हैं।