दानिश सिद्दिकी को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कब्रिस्तान में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

नयी दिल्ली। अफगानिस्तान में मारे गए फोटो पत्रकार दानिश सिद्दिकी के शव को दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यह जानकारी रविवार को एक बयान जारी कर दी गई। विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति ने फोटो पत्रकार दानिश सिद्दिकी के परिवार की उनके शव को विश्वविद्यालय के कब्रिस्तान में दफनाने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। यह कब्रिस्तान विशेष तौर पर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, उनके जीवनसाथी और नाबालिग बच्चों के लिए बनाया गया है।’’

इसे भी पढ़ें: ब्राह्मण समाज के लोग अब भाजपा के किसी भी बहकावे में नहीं आएंगे: मायावती

सिद्दिकी को वर्ष 2018 में समाचार एजेंसी रॉयटर के लिए काम करने के दौरान पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और गत शुक्रवार को पाकिस्तान की सीमा से लगते अफगानिस्तान के कस्बे स्पीन बोल्दक में उनकी हत्या कर दी गई थी। हत्या के समय वह अफगान विशेष बल के साथ जुड़े थे।

प्रमुख खबरें

दायरा मूवी रिव्यू: करीना और पृथ्वीराज की इंसाफ़ की तीखी लड़ाई, पर व्यवस्था के सवालों के बीच रह गया असर अधूरा

Teqball में लगातार दो मैच हारकर Asian Games 2026 क्वार्टर फाइनल से बाहर हुआ भारत

PM Modi ने योग और कुंभ को Global Stage पर दिलाई पहचान: Kashi-Vadnagar Rally में बोले Yogi

VD Satheesan बोले, केवल वरिष्ठता देखी तो कई राज्यों में 90 साल के होंगे CM