लॉकडाउन के चलते भारत में तीन सप्ताह में 20 प्रतिशत बढ़ा डाटा का इस्तेमाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2020

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में 21 दिन के बंद के बीच ‘ घर से दफ्तर का काम’ करने, ऑनलाइन पढ़ाई और मनोरंजन आदि के लिए लोग पूरी तरह से इंटरनेट पर निर्भर हो गए हैं और इस कारण पिछले तीन हफ्ते में डाटा का इस्तेमाल 20 प्रतिशत तक बढ़ गया है। इंटरनेट एक्चेंज कंपनी डीई-सीआईएक्स ने यह जानकारी दी है।

कंपनी ने कहा कि कई लोगों को एक साथ कनेक्ट करने वाले टूल्स जैसे जूम, स्काइप, वेबेक्स, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स आदि का इस्तेमाल दो गुना बढ़ा है वहीं नेटफ्रिक्स, जी5, अमेजन प्राइम जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप का इस्तेमाल 120 प्रतिशत तक बढ़ा है। कंपनी के अंतरराष्ट्रीय सीईओ इवो इवानोव ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमने भारत में पिछले तीन हफ्ते में डाटा के इस्तेमाल में औसतन 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी है। बड़ी संख्या में लोगों को एक साथ लाने वाले टूल्स के अलावा वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप तथा गेम्स के ऐप पर कुल डेटा इस्तेमाल का करीब 80 प्रतिशत उपयोग हुआ है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर