UP में बदलेगी उपचुनाव की तारीख? चुनाव आयोग से BJP ने की यह खास अपील, जानें कारण

By अंकित सिंह | Oct 18, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर कार्तिक पूर्णिमा के कारण चुनाव की तारीख में बदलाव का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला, संजय राय, रामप्रताप सिंह चौहान और चुनाव आयोग संपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक अखिलेश कुमार अवस्थी शामिल थे। इन नेताओं ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व के कारण मतदान की तारीख में बदलाव के लिए चुनाव आयोग को पत्र सौंपा। 

इसे भी पढ़ें: Maharishi Valmiki Jayanti पर भाजपा नेताओं ने श्री बाल्मीकि मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित की और रथयात्रा में सम्मिलित होकर उनके आनुनाइयों का किया अभिवादन

कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में लोग स्नान और पूजा करने जाते हैं। गौरतलब है कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लोग कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद और प्रयागराज पहुंचते हैं, मेले में भाग लेने और पूजा करने के लिए लोग कम से कम तीन से चार दिन पहले ही पहुंच जाते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इसके कारण अधिकांश मतदाता मतदान से वंचित हो सकते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि चुनाव आयोग शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा के कारण उपचुनाव में मतदान प्रतिशत कम रह सकता है. अतः उप-चुनाव की तिथि 13 नवम्बर 2024 के स्थान पर 20 नवम्बर 2024 निर्धारित किया जाना उचित होगा।

प्रमुख खबरें

PM Fasal Bima Yojana: Puducherry के 25000 Farmers की बल्ले-बल्ले, खाते में आए 29 करोड़ रुपये

Piyush Goyal का DMK पर बड़ा हमला, बोले- Tamil Nadu के लिए हानिकारक है Stalin सरकार

Govt Achievements: OPS-NPS विवाद पर Assam का बड़ा दांव, CM Himanta ने लॉन्च की नई Unified Pension Scheme

Assam Election 2026 पर Opinion Poll: NDA को पिछली बार से भी बड़ा बहुमत, BJP की सत्ता में वापसी तय!