Pakistan के इस पूर्व पीएम की बेटी के पास है ढेर सारा सोना, अब संभालेंगी पंजाब प्नांत की कमान

By अभिनय आकाश | Feb 14, 2024

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता नवाज शरीफ ने इस पद के लिए अपने भाई शहबाज शरीफ को नामित किया। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी बेटी और पार्टी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज़ को भी नामांकित किया। मुख्यमंत्री के रूप में मरियम का यह पहला कार्यकाल होगा। हाल ही में हुए पाकिस्तान के आम चुनावों में पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ ने एनए-130 सीट पर भारी अंतर से जीत हासिल की और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवार डॉ. यास्मीन राशिद के खिलाफ 172,000 से अधिक वोट हासिल किए। 

इसे भी पढ़ें: चाहता हूं कि मेरे पिता जरदारी को पाकिस्तान का अगला राष्ट्रपति बनाया जाए: Bilawal

नवाज़ और उनके परिवार के तीन सदस्य अपने गढ़ लाहौर में जीत हासिल करने में कामयाब रहे। नवाज की बेटी मरियम नवाज ने पीटीआई समर्थित उम्मीदवार फारूक शहजाद के खिलाफ 83,000 से अधिक वोट हासिल करके NA-119 से जीत हासिल की।

कौन हैं मरियम नवाज?

28 अक्टूबर 1973 को लाहौर, पाकिस्तान में जन्मी मरियम नवाज नवाज शरीफ और बेगम कुलसुम नवाज की तीन संतानों में सबसे छोटी हैं। पाकिस्तान की राजनीति में एक प्रमुख हस्ती, मरियम ने अपनी शिक्षा लाहौर के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से प्राप्त की और बाद में बीकनहाउस स्कूल सिस्टम में दाखिला लिया। नवाज़ की बेटी की शादी देश के एक व्यवसायी और राजनीतिज्ञ मुहम्मद सफ़दर अवान से हुई है और दंपति के तीन बच्चे हैं। पार्टी के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर मरियम ने 2013 के पाकिस्तान चुनावों में पीएमएल-एन को जीत दिलाई। अपने पिता के सलाहकार के रूप में उन्होंने 2008 में उनके पुन: चुनाव अभियान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। तब उन्हें पंजाब पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। 2017 में पनामा पेपर्स घोटाले के आलोक में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मरियम को सार्वजनिक पद संभालने से अयोग्य घोषित कर दिया था। अदालत ने फैसला सुनाया था कि वह भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल थी, हालांकि, उसने किसी भी गलत काम से इनकार किया और कहा कि वह निर्दोष थी।  उन्हें पाकिस्तान में एक मजबूत और करिश्माई नेता के रूप में देखा जाता है जो देश के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। जिओ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज के पास 842.58 मिलियन रुपये से अधिक की संपत्ति है। तीन बार के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी ने कागजात में बताया है कि उनके पास 17.5 लाख रुपये का सोना है। जबकि, उनके विभिन्न बैंक खातों में 10 मिलियन से अधिक रुपये हैं।

प्रमुख खबरें

पूर्व कप्तान Shabbir Ali बने AFC Under-17 Qualifiers में भारतीय दल के प्रमुख

Hardoi Road Accident: बिलग्राम में नहर में गिरी कार, दंपति और तीन माह के मासूम की मौत

Tanvi Patri ने Youth Olympics Badminton में Silver जीतकर रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय महिला

Yemen के Taiz में बाजार पर हुए हवाई हमलों में 20 लोगों की मौत, 15 घायल