IPL में खेलने से पहले डेविड वार्नर ने किया यह बड़ा खुलासा!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2021

सिडनी।ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा है कि इस साल की शुरुआत में भारत के खिलाफ श्रृंखला में खेलने के लिए चोट से वापसी में जल्दबाजी करना संभवत: सही फैसला नहीं था जिसके कारण उनका रिहैबिलिटेशन का समय लंबा हो गया। भारत के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान ग्रोइन की चोट के कारण वार्नर पहले दो टेस्ट में नहीं खेल पाए थे लेकिन सिडनी और ब्रिसबेन में हुए अंतिम दो टेस्ट खेले थे। चौंतीस साल के वार्नर ने दो टेस्ट की चार पारियों में 5, 13, 1 और 48 रन बनाए और साफ दिख रहा था कि वह अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर नहीं हैं। भारत ने गाबा में जीत के साथ टेस्ट श्रृंखला में 2-1 की एतिहासिक जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़ें: टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने लगवाया कोविड-19 का टीका, शेयर की तस्वीर

ऑस्ट्रेलिया को सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करना है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है और वार्नर को इसके बाद जुलाई-अगस्त में इंग्लैंड में हंड्रेड सीरीज में भी खेलना है। इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज की नजरें भारत में 2023 में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप पर हैं लेकिन वह टेस्ट क्रिकेट से दूर होने के बारे में नहीं सोच रहे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं करियर के अंत के बारे में बिलकुल भी नहीं सोच रहा, मेरी नजरें 2023 विश्व कप पर हैं।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े