डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास, डे नाइट टेस्ट मैच में जड़ा तिहरा शतक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2019

एडीलेड। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में तिहरा शतक जड़ा। तैंतीस बरस के वार्नर ने मोहम्मद अब्बास की गेंद पर चौका लगाकर तिहरा शतक जमाया। उन्होंने 389 गेंद की अपनी पारी में 37 चौकों की मदद से नाबाद 335 रन बनाए। वह करीब नौ घंटे तक क्रीज पर डटे रहे।

वॉर्नर भारत के करूण नायर के बाद तिहरा शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। नायर ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 303 रन बनाये थे। टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के नाम है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2004 में सेंट जोंस में नाबाद 400 रन बनाये थे। एशेज श्रृंखला में 10 पारियों में सिर्फ 95 रन बना सके वार्नर ने शानदार वापसी की है।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प