Devshayani Ekadashi 2023 Rashi Anusar Upay: देवशयनी एकादशी के दिन करें राशि अनुसार उपाय, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

By अनन्या मिश्रा | Jun 28, 2023

हिंदू पंचांग के अनुसार, 29 जून 2023 को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। बता दें कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही जो व्यक्ति देवशयनी एकादशी का व्रत करता है, उस पर भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

 

व्यक्ति के जीवन में आने वाली तमाम परेशानियों का अंत हो जाता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। अगर आप भी देवशयनी एकादशी पर श्रीहरि विष्णु का आशीर्वाद पाना चाहते हैं। तो अपनी राशि के अनुसार इस दिन यह उपाय जरूर करें।

इसे भी पढ़ें: Devshayani Ekadashi 2023: इस दिन रखा जाएगा देवशयनी एकादशी का व्रत, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त


जानिए राशि के अनुसार उपाय

 

मेष राशि

देवशयनी एकादशी पर मेष राशि के जातक पालनहार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को गुड़ या खीर का भोग लगाएं। इससे भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर व्यक्ति को सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद देते हैं। 


वृषभ राशि

देवशयनी एकादशी के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान श्रीहरि और माता लक्ष्मी को वैजयंती के फूलों की माला चढ़ाईं। इस उपाय से आय और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।


मिथुन राशि

देवशयनी एकादशी के दिन मिथुन राशि के लोगों को पूजा के दौरान भगवान विष्णु को शंख में गंगाजल डालकर अर्घ्य देना चाहिए।


कर्क राशि

इस दिन कर्क राशि के लोगों को देवशयनी एकादशी के दिन भगवान श्रीहरि को हल्दी 7 साबुत गांठे अर्पित करनी चाहिए। इससे सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है।


सिंह राशि

इस राशि के जातक भगवान श्रीहरि विष्णु को पूजा के दौरान पीतांबर अर्पित करें। ऐसा करने से जातक पर भगवान विष्णु की कृपा बरसती है।


कन्या राशि

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कन्या राशि के जातकों को 'विष्णु सहस्त्रनाम' का पाठ करना चाहिए। इससे जीवन के तमाम संकटों का अंत होता है।


तुला राशि

इस राशि के जातकों को भगवान विष्णु की पूजा के दौरान पीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। इसके साथ ही 'ऊं मधुसूदनाय नम:' का जाप करें। इससे जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।


वृश्चिक राशि

देवशयनी एकादशी पर वृश्चिक राशि के जातक जगत के पालनहार भगवान विष्णु को शहद और दही अर्पित करें।


धनु राशि

इस राशि के जातकों को भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें श्रीफल चढ़ाना चाहिए।


मकर राशि

भगवान विष्णु की कृपा-दृष्टि पाने के लिए मकर राशि के जातकों को एकादशी तिथि पर सप्तधान का दान करना चाहिए। इसके अलावा लक्ष्मी-नारायण को गुड़ का भोग लगाएं।


कुंभ राशि

देवशयनी एकादशी तिथि पर कुंभ राशि के जातक तुलसी माता की विधिवत पूजा करें। इस दौरान मां तुलसी को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। 


मीन राशि

मीन राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल, फल, हल्दी, केसर और चंदन आदि अर्पित करना चाहिए।


All the updates here:

प्रमुख खबरें

Assam CM Himanta का बयान, PM Modi के रहते हमारी जीत को कोई दीवार रोक नहीं सकती

आखिर सेवा तीर्थ से उपजते सियासी सवालों के जवाब कब तक मिलेंगे?

Amit Shah का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- व्यापार समझौतों पर फैला रहे हैं भ्रम

Mahashivratri 2026: धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण त्यौहार है महाशिवरात्रि