तुम्हारे रहम पर जिंदा नहीं हैं...अमेरिका की दबंगई के दिन लद गए, कैसे ट्रंप से सीधा पंगा लेकर छा गए मार्क कार्नी?

By अभिनय आकाश | Jan 24, 2026

अमेरिका और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि कनाडा अमेरिका के रहम पर जिंदा नहीं है। कनाडा इसलिए फलता-फूलता है, क्योंकि हम कनाडाई हैं। कार्नी का यह बयान दावोस में वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम में ट्रंप के उस भड़काऊ बयान पर पलटवार माना जा रहा है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि कनाडा का अस्तित्व अमेरिका की वजह से है। क्यूबेक सिटी में नए संसदीय सत्र से पहले राष्ट्र को संबोधित करते हुए कार्नी ने यह बयान दिया। हालांकि उन्होंने दोनों देशों के बीच असाधारण साझेदारी को भी स्वीकार किया। कार्नी के बयान के कुछ ही देर बाद ट्रंप ने अपने दुथ सोशल प्लैटफॉर्म पर प्रतिक्रिया देते हुए कनाडा को 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होने का निमंत्रण वापस लेने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी बेस को लगाऊं ताला, MacDonalds पर हमला, मेलोनी का ये अंदाज देख ट्रंप भी हैरान!

पीस बोर्ड से किया बाहर

ट्रंप ने जवाब दिया कनाडा इसलिए जिंदा है क्योंकि अमेरिका उसके बगल में है। हमारे एहसान को मत भूलो। उसके तुरंत बाद आया वो सुप्रीम झटका। ट्रंप ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना बोर्ड ऑफ पीस जो गाजा शांति और दुनिया के बड़े मुद्दों के लिए बनाई गई है। इससे कनाडा का न्योता वापस ले लिया। ट्रंप ने कार्नी को एक चिट्ठी लिखी जिसमें साफ था कि अगर आप अमेरिका का सम्मान नहीं कर सकते तो इस सबसे प्रतिष्ठित बोर्ड में आपकी कोई जगह नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Ambati Rayudu की नई पारी, Hyderabad Cricket Association में संभाला Director का पद

Noida Airport से 15 जून को उड़ेगी पहली Flight, IndiGo जोड़ेगी Delhi-NCR को सीधा Mumbai से

CRPF का Zero Tolerance फरमान, सरकार विरोधी Social Media Post पर अब होगी सीधी कार्रवाई

बच्चों को Badminton नहीं खेलने दूंगा, Thomas Cup विनर Satwiksairaj का छलका दर्द