सुल्ली डील और बुल्ली बाई मामले में दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस की साइबर सेल को किया सम्मन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने ‘बुल्ली बाई’ और ‘सुल्ली डील’ ऐप पर आपत्तिजनक सामग्री से जुड़ी जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस से इस सप्ताह के आखिर में उसके समक्ष पेश होने को कहा है। दिल्ली महिला आयोग द्वारा सोमवार को जारी बयान के अनुसार, बिना सहमति के ‘गिटहब’ ऐप पर कई मुसलमान महिलाओं की तस्वीरें अपलोड किए जाने के संबंध में मीडिया में आयी खबरों पर उसने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने दिल्ली पुलिस से उसके समक्ष पेश होने और ‘सुल्ली डील’ तथा ‘बुल्ली बाई’ मामलों में गिरफ्तार किए गए लोगों की सूची मांगी है। बयान में कहा गया है कि इतने गंभीर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना विचलित करने वाली बात है और ‘‘कानून प्रवर्तन एजेंसियों के इस रूख से, महिलाओं और लड़कियों को ऑनलाइन बेचने के दोषियों और अन्य लोगों के हौसले मजबूत हुए हैं।’’

प्रमुख खबरें

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा

Premium Watch सेगमेंट में बढ़त के लिए छोटी घड़ी कंपनियों में निवेश की तैयारी में Titan

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे