डीडीसीए ने फिरोजशाह कोटला का नाम अरुण जेटली स्टेडियम रखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने गुरुवार को दिवंगत राजनेता और खेल प्रशासक अरुण जेटली की याद में फिरोजशाह कोटला का नमा अरुण जेटली स्टेडियम रखा। रंगारंग समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व वित्त मंत्री जेटली के परिवार की मौजूदगी में अरूण जेटली क्रिकेट स्टेडियम का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया। डीडीसीए ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी फिरोजशाह कोटला पर नए पवेलियन स्टैंड का अनावरण किया। कोहली हाल में टेस्ट क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे सफल कप्तान बने। 

इसे भी पढ़ें: क्रिकेट राजनीति में हाथ आजमाने की तैयारी में CM अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत

शर्मा ने कहा, ‘‘अरुण जेटली के लिए क्रिकेट उनका जुनून और जीवन था। वह 13 साल तक डीडीसीए प्रमुख रहे और विराट, पंत, धवन, नेहरा, सहवाग को दिग्गज खिलाड़ी बनाने में उनकी अहम भूमिका रही। ये सभी खिलाड़ी उन्हें काफी प्यार करते हैं।’’ भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल ने कहा, ‘‘विराट के नाम पर स्टैंड होना शानदार है। और अरूण जेटली के लिए डीडीसीए जो भी करे वह उनके योगदान को देखते हुए पर्याप्त नहीं होगा।’’ क्रिकेटर से राजनेता बने चेतन चौहान ने भी जेटली को श्रद्धांजलि दी।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir CEO Selection: दान विवाद के बीच 5300 आवेदकों में से 18 Shortlisted, इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू

Lok Sabha में विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने पेश किए 4 Bill, कार्यवाही हुई स्थगित

पुतिन ने जमीन के सीने पर दिखा दी अपनी ताकत, धड़धड़ाते हुए भारत में ट्रेन लेकर आने वाला है दोस्त रूस! चीन हैरान, अमेरिका परेशान

Uttarakhand: Dhami सरकार की दूरदर्शी रणनीति, आपदा के बाद पुनर्वास और बेहतर भविष्य की तैयारी