डिविलियर्स बोले, विश्व कप की टीम में चयन के लिए नहीं रखी थी कोई शर्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2019

जोहानिसबर्ग। पिछले साल संन्यास लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने आईसीसी विश्व कप से ठीक पहले टीम से जुड़ने की कोशिश को लेकर उपजे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा उन्होंने कभी अंतिम समय में टीम से जुड़ने की इच्छा जाहिर नहीं की थी। पिछले साल संन्यास की घोषणा करने वाले डिविलियर्स ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, ‘‘ मैंने कोई मांग नहीं रखी। मैंने टूर्नामेंट से ठीक पहले टीम में शामिल होने की कोई कोशिश नहीं की और मुझे टीम से जुड़ने की उम्मीद भी नहीं थी। मेरी तरफ से इस मामले में कुछ भी नहीं था।’’ विश्व कप के दौरान मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि 35 साल के इस बल्लेबाज ने विश्व कप के लिए टीम चुने जाने से ठीक पहले संन्यास वापस लेने का मन बना लिया था लेकिन टीम प्रबंधन ने उनकी पेशकश नकार दी। विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम नौ मैचों में सिर्फ तीन जीत दर्ज कर सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गयी। 

इसे भी पढ़ें: द लायन किंग में आवाज देते नजर आएंगे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान

उन्होंने कहा, ‘‘ फाफ (डुप्लेसिस) और मैं स्कूल के दिनों से दोस्त है। विश्व कप के लिए टीम के चुने जाने से दो दिन पहले मैंने उनसे चैट के जरिये संपर्क किया। आईपीएल में मैं अच्छी फार्म में था और मैंने अनौपचारिक तौर पर उनसे वही बात पूछा जो मुझे एक साल पहले कहा गया था, कि अगर जरूरत हुई तो मैं चयन के लिए उपलब्ध हूं।’’ डिविलियर्स इस बात को लेकर दुखी है कि विश्व कप में भारत से मिली हार के बाद कप्तान के साथ उनकी निजी बातचीत मीडिया में लीक कर दी गयी। उन्होंने कहा, ‘‘ भारत से हार के बाद अचानक से मेरी बातचीत लीक कर दी गयी और उसमें मुझे गलत तरीके से पेश किया गया।’’ डिविलियर्स ने कहा, ‘‘ मेरी तरफ या मुझेसे जुड़े लोगों ने कुछ भी लीक नहीं किया गया, ना ही फाफ (डुप्लेसिस) की तरफ से। शायद कोई आलोचना को दूसरी तरफ मोड़ना चाहता था। मुझे नहीं पता। मुझे गलत तरीके से घमंडी, स्वार्थी और अभद्र बताया गया लेकिन विनम्रता से कहना चाहूंगा की भावना बिल्कुल साफ है।’’

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!