Crime: Muzaffarnagar में छत से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2023

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत से लटका मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, ककरौली थाना क्षेत्र के कम्हेड़ा गांव में दीपक की पत्नी रूपा (24) संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई। क्षेत्राधिकारी (सीओ) रामाशीष यादव ने पत्रकारों को बताया कि 24 वर्षीय विवाहिता का शव छत से लटका हुआ मिला था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। इस बीच, मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतका के पिता ओमपाल सिंह ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न किए जाने के कारण उनकी बेटी के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। सिंह ने दावा किया कि उनकी बेटी के ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के राजौरी मे दो आईईडी नष्ट किए गए,राज्य में सुरक्षा कड़ी हाई अलर्ट पर

हालांकि, ससुराल वालों का कहना है कि रूपा ने आत्महत्या की है और उसका शव उसके कमरे में छत से लटका मिला था। रूपा की दीपक के साथ 2020 में शादी हुई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Narasaraopet Lok Sabha Election 2024: आंध्र प्रदेश की इस लोकसभा सीट पर कौन मारेगा बाजी, जानें क्या है समीकरण

भारत जेनोफोबिक नहीं बसुधैव कुटुंबकम का प्रबल पक्षधर, अपनी गिरेबां में झांकें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

Game of Thrones के स्टार इयान गेल्डर उर्फ Kevan Lannister का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Paris Olympics 2024: खिलाड़ियों को मिल सकेगा शाकाहारी भोजन, यहां देखें पूरा मेन्यू