मूक-बधिर नाबालिग लड़की के साथ 6 आदमियों ने किया सामूहिक बलात्कार, सभी आरोपी गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Oct 01, 2021

मध्य प्रदेश से लगातार अपराधों की वारदातें सामने आ रही हैं। मध्य प्रदेश के शहडोल ने हैवानियत की हदें बार कर देनी वाली घटना सामने आयी हैं जहां 6 लोगों ने एक मूक-बधिर नाबालिग लड़की का बलात्कार किया। आरोपियों का इससे मन नहीं भरा तो उन्होंने मासूल लड़की की पिटाई की और वीडियो भी बनायी। इस पूरी घटना को एक नाटकीय ढंग आरोपियों ने अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें: धर्मशाला में बेरोजगारी और गैर हिमाचलियों को सरकारी नौकरी देने व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ रैली निकाल विरोध जताया 

लड़की की खोज में जब परिवार वाले निकले तो जांच के दौरान लड़की की तस्वीर सामने आयी जिसे दुष्कर्म करने के दौरान लिया गया था। जिस लड़के के पास से ये तस्वीर मिली उससे घटना के बारे में सख्ती से पूछा, तो उसने सब कुछ बता दिया।  पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने कहा कि विकलांग लड़की की मां ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जबकि सामाजिक न्याय विभाग ने लड़की का बयान लेने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली।

पीड़िता ने सांकेतिक भाषा में आपबीती सुनाई और पुलिस द्वारा दिखाई गई तस्वीरों से आरोपी की पहचान भी की। शहडोल के कोतवाली थाने में मामला दर्ज होने के बाद चार नाबालिगों समेत सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा

Premium Watch सेगमेंट में बढ़त के लिए छोटी घड़ी कंपनियों में निवेश की तैयारी में Titan

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे